नोएडा, अप्रैल 4 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में शुक्रवार को एक कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में पूरी कार धू-धू कर जल गई। हालांकि, चालक बाल-बाल बच गया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बिसरख थाना क्षेत्र के अजनारा गोल चक्कर के पास शुक्रवार को एक कार अचानक बंद हो गई और स्टार्ट नहीं हुई। चालक ने कुछ लोगों की मदद से कार को धक्का लगाना शुरू किया। इसी दौरान कार के अगले हिस्से से हल्की आवाज आई और चिंगारी उठने के बाद आग लग गई। आग लगते ही चालक तुरंत गाड़ी से बाहर निकल गया। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जल गई।घटना की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.