बरेली, अप्रैल 23 -- बहेड़ी। क्षेत्र में एक युवती के अपहरण और उसके साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग युवती को कार में जबरन बैठाकर ले गए, उसकी बेरहमी से पिटाई की और मृत समझकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। घायल अवस्था में मिली युवती का अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। बहादुरगंज निवासी नूर हसन की बेटी अफसाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अप्रैल को गांव का फैज उसे बहला-फुसलाकर कार में बैठाकर ले गया। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद उसने कार रोककर अपने साथियों कमरूल हसन के बेटे नूर इस्लाम और मुजीब को भी बैठा लिया। आरोप है कि आरोपियों ने पहले युवती के साथ गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उसके हाथ बांध दिए और गला दबाकर हत्या का प्रयास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.