कार मार्केट के पास युवक से मारपीट
नोएडा, मार्च 13 -- नोएडा। फेज-3 थाना क्षेत्र स्थित कार मार्केट के पास दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट की। आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल युवक का बीते कई दिनों से शहर के निजी अस्पताल में उपचार चला। चोटपुर कॉलोनी निवासी पीयूष मणि तिवारी ने पुलिस को शिकायत दी कि वह आठ मार्च की रात कार मार्केट के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.