प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- प्रतापगढ़। चिलबिला-अमेठी मार्ग पर रविवार रात करीब आठ बजे कार और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें कार सवार पूर्व प्रमुख समेत दर्जन भर बाराती घायल हो गए। अंतू थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाल बहादुर सिंह अपनी कार से शहर से घर की तरफ जा रहे थे। बैजलपुर गांव के पास बासूपुर,जगेशरगंज से बारात लेकर रही बोलेरो से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत कई लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया। इस दौरान करीब आधे घंटे आवागमन बाधित रहा। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कर आवागमन बहाल कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.