कौशाम्बी, फरवरी 26 -- चरवा थाने के गौहानी बड़ी गांव में टवेरा कार बेचने के नाम पर रुपया लेने के बाद युवक के मुकर जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शेष रकम मांगने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है। एयरपोर्ट थाने के तियरा गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने गौहानी बड़ी गांव के एक युवक से उसकी टवेरा कार खरीदने का सौदा अस्सी हजार रुपये में तय किया था। सौदे के बाद मुकेश ने पूरी रकम ऑनलाइन माध्यम से आरोपी के खाते में भेज दी। आरोप है कि पैसे मिलने के बाद युवक कार देने में टालमटोल करने लगा। काफी दबाव बनाने पर आरोपी ने 55 हजार रुपये वापस कर दिए, लेकिन शेष 25 हजार रुपये लौटाने से इनकार कर रहा है। मुकेश का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.