उन्नाव, दिसम्बर 17 -- पुरवा, संवाददाता। सोहरामऊ पुरवा मार्गं पर मंगलवार शाम कार सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई और पोल टूटकर भूमि पर गिर गया। हादसे में चालक व बिजली विभाग के एसडीओ मामूली चोटिल हो गए। बिजली विभाग के नए एसडीओ एतबार अहमद सिद्दीकी पुरवा के एसडीओ के पद पर चार दिसंबर को तैनाती हुई है। लखनऊ स्थित अपने आवास से डयूटी करने चालक के साथ कार में पीछे बैठकर पुरवा स्थित कार्यालय आ रहे थे। जैसे ही कार पुरवा सोहरामऊ मार्ग स्थित बहरौरा बुजुर्ग गांव के पास पहुंची। तभी अचानक कार मार्ग के किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे पोल टूट कर भूमि पर गिर गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की मदद से एसडीओ व चालक को कार से बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों को मामूली चोटिल होना बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.