मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिहसड़ा बाजार में गुरुवार दोपहर फतेहपुर के युवक के साथ डेढ़ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित हरियाणा से कार खरीदने जिगना आया था। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की कोई जानकारी नहीं है। कृष्ण कुमार रजक पुत्र स्व. नंदीलाल फतेहपुर जिले के खकरेरु थाना क्षेत्र के अढ़ैया गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि दो साल पहले एक युवक से गुड़गांव में दोस्ती हुई थी। मोबाइल पर लगातार बातें होती थीं। उसने अपना पता जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास बताया था। युवक ने एक कार खरीदने के लिए जिगना के बिहसड़ा बाजार पेट्रोल पंप के पास बुलाया था। गुरुवार को कार खरीदने जब पहुंचा तो उसने कार दिखाई। उसके बाद कार बिक्री के नाम पर डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए। कहा कि अभी कार का मालिक आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.