आजमगढ़, फरवरी 27 -- माहुल, आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित इब्राहिमपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह कार-बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक परीक्षार्थी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों परीक्षार्थी बाइक से यूपी बोर्ड के हाई स्कूल गणित की परीक्षा देने के लिए स्कूल जा रहे थे। घायल छात्र को प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अहरौला थाना क्षेत्र के सुक्खीपुर गांव निवासी 20 वर्षीय समीर पुत्र नसीम और 19 वर्षीय आकिब पुत्र नसीर अहमद हाई स्कूल के छात्र हैं। दोनों शुक्रवार की सुबह यूपी बोर्ड के गणित की परीक्षा देने के लिए घर से बाइक से स्कूल जा रहे थे। वे इब्राहिमपुर के समीप पहुंचे थे। उसी दौरान सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.