आजमगढ़, अप्रैल 11 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार थाना क्षेत्र के नकीब खोजौली गांव के समीप गुरुवार देर शाम कार और बाइक में टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज नई बस्ती गांव निवासी 25 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र विनोद गांव के 28 वर्षीय जितेंद्र कुमार के साथ गुरुवार की देर शाम करीब छह बजे बाइक से लाटघाट बाजार की ओर आ रहे थे। वे नकीब खोजौली गांव के समीप पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में अरुण कुमार एवं जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीण एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया ले जा रहे थे। रास्ते में अरुण कुमार की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.