जौनपुर, अप्रैल 19 -- बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के भलुआहीं गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 56 (सुल्तानपुर रोड) पर शनिवार की सुबह एक कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार प्रधान व उनका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रधान को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिरकिना निवासी दीपक सिंह बाइक से अपने साथी सुनील यादव निवासी उदईपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ के साथ बदलापुर की तरफ जा रहा थे। रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी से टक्कर हो गई। घटना में दीपक सिंह का दोनों पैर टूट गया। यह भी पढ़ें- दो हाइवा की सीधी टक्कर में यूपी के दो चालक गंभीर घायल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गयी है। यह भी पढ़ें- सड़क...