आजमगढ़, फरवरी 27 -- माहुल/फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित इब्राहिमपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह कार-बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक परीक्षार्थी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे थे। घायल छात्र को प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अहरौला थाना क्षेत्र के सुक्खीपुर गांव निवासी 19 वर्षीय समीर पुत्र चांद और शकरपुर गांव निवासी 20 वर्षीय आतिफ अहमद पुत्र निसार अहमद रिसेंट पब्लिक इंटर कालेज गनवारा में हाईस्कूल के छात्र थे। उनके विद्यालय का परीक्षा केंद्र जनता इंटर कालेज अंबारी को बनाया गया है। दोनों शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे परीक्षा देने के लिए घर से एक ही बाइक से परीक्षा केंद...