कार-बाइक टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल
रांची, जून 3 -- चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के चामा-मैकलुस्कीगंज रोड स्थित रामदगा मोड़ के समीप बुधवार दोपहर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान नरकोपी थाना क्षेत्र के ईटा गांव निवासी 35 वर्षीय ताहिर अंसारी, पिता अहमद अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह बाइक से किसी काम से मैकलुस्कीगंज की ओर जा रहे थे, तभी रामदगा मोड़ के पास सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें चान्हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। चान्हो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.