कार-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत
ललितपुर, अप्रैल 25 -- तालबेहट। झांसी-ललितपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना तालबेहट क्षेत्र के मोहल्ला रानीपुरा निवासी लखनलाल विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने बताया कि 24 अप्रैल की रात उनका 23 वर्षीय पुत्र नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा मोटरसाइकिल पर सवार होकर टेकरी कट से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक विवाह घर के पास सामने से आ रही फोर्ड कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी थी। इस हादसे में नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे 102 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नरेंद्र एक रिटायर्ड फौजी का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद परिवार में कोहराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.