मेरठ, मई 18 -- हस्तिनापुर से सैफपुर जाने वाले मार्ग पर कार व बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार को गंभीर चोट आई, जिसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सैफपुर करमचंदपुर गांव निवासी मोनू अपनी बाइक पर सवार होकर हस्तिनापुर से अपने गांव सैफपुर लौट रहा था। जैसे ही वह गैस गोदाम के सामने पहुंचा तो सामने से आ रही कार चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को तत्काल निजी अस्पताल मेरठ ले जाएगा, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...