विकासनगर, मार्च 19 -- सहारनपुर रोड पर मंगलवार देर रात कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि धर्मावाला से हरबर्टपुर की ओर जा रही कार और हरबर्टपुर से धर्मावाला की तरफ आ रही बाइक की मंगलवार देर रात भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए धर्मावाला स्थित स्वामी विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान 56 वर्षीय ब्रह्मप्रकाश, निवासी ग्राम तिमली, थाना सहसपुर और 38 वर्षीय निशा, निवासी रामगढ़ शाहपुर कल्याणपुर के रूप में हुई है। गंभीर हालत होने पर ब्रह्मप्रकाश को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.