आगरा, फरवरी 21 -- कोतवाली क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाइवे पर शनिवार की दोपहर बाद गोला कुआं मोड के पास कार व बाइक की भिडंत हो गई। कार-बाइक की टक्कर के दौरान गुजर रहे बाइक सवार व ई-रिक्शा भी आपस में भिड़ गए। हाइवे पर चार वाहनों के एक साथ भिड़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दुर्घटना में महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी देते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। पुलिस के मुताबिक गोला कुआं मोड के पास चार वाहनों के आपस में टकराने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां जानकारी मिली कि कार कासगंज से बदायूं की ओर जा रही थी। जबकि कासगंज की ओर से संजय कुमार पुत्र अरब स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.