कार-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर घायल, रैफर
बिजनौर, मई 28 -- अफजलगढ़। कार-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर कार को लेकर मोके से फरार हो गया। बृहस्पतिवार को गांव जामनवाला निवासी सनी बाइक से भिक्कावाला आ रहा था। भिक्कावाला तिराहे के समीप पंहुचते ही विपरीत दिशा से आ रही कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना स्थल पर पंहुचे परिजनों ने राहगीरों की मदद से उसको अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जंहा से गंभीरावस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसको हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। वहीं ड्राइवर कार को लेकर मोके से फरार हो गया। सीओ आलोक कुमार के मुताबिक घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.