बिजनौर, मार्च 11 -- अफजलगढ़। कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। गांव हिदायतपुर (चौहड़वाला) निवासी महेश पुत्र अनंत राम तथा सुनील बाइक द्वारा शादी के कार्ड बांटकर रसूलपुर आबाद से गांव वापस आ रहे थे | इस दौरान कालागढ़ रोड स्थित मैरीलैंड बैंकट हॉल के समीप पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही कार से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई | हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए | घटना स्थल पर एकत्र राहगीरों की मदद से 112 पुलिस ने घायलों को अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीरावस्था के चलते डॉ. खालिद द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया | थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद घटना की जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.