समस्तीपुर, जनवरी 3 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत हाई स्कूल के निकट एनएच 28 पर शनिवार को कार एवं बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर कार में टक्कर के कारण एयरबैग खुल जाने से कार में सवार सभी लोग बच गये। घायल मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा गांव निवासी अरविंद कुमार (32) के रूप में की गई। घायल को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.