लखीमपुरखीरी, अगस्त 17 -- पड़रिया तुला। लखीमपुर-भीरा राजमार्ग पर मलूकापुर पेट्रोल पंप के सामने शनिवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों में से एक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। तीसरे को मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मुड़िया हेम सिंह निवासी बहादुर पुत्र श्याम लाल लखन पुत्र जगदेव और परशुराम पुत्र बुद्धा बाइक से क्षेत्र के पहाड़ापुर से अपने घर मुड़ियाहेम सिंह जा रहे थे। तभी दोपहर के समय मलूकापुर स्थित दुधवा फिलिंग स्टेशन के सामने पलिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर दूर जा गिरे। इस हादसे में बह...