देवघर, अप्रैल 6 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ उग्र हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक कार का शीशा तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बाबूपुर गांव के पास कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। इसी दौरान कुछ लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क पर खड़ी एक कार को निशाना बनाते हुए उसका शीशा तोड़ दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मोहनपुर थान...