नैनीताल, फरवरी 28 -- गरमपानी, संवाददाता। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के नावली के समीप शनिवार को कार और दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें खैरना पुलिस ने सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। जहां से सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गलत दिशा से आ रही एक बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। इसी बीच पीछे चल रही दूसरी बाइक भी असंतुलित होकर कार से जा टकराई। हादसे में घायलों में विशाल पुत्र पूरन सिंह निवासी हवालबाग (अल्मोड़ा), भूपेश पुत्र सुंदर लाल निवासी मंडलसेरा बागेश्वर, हिमांशु पुत्र फकीर राम निवासी मंडलसेरा बागेश्वर शामिल हैं। पुलिस और लोगों ने तीनों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने तीनों हायर सेंटर रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज रमेश पंत ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.