इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर विचारपुरा के पास सोमवार रात एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में पीछे से घुस गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। औरैया के दिबियापुर निवासी महेश चंद्र कार से एक परिवार को खाटू श्याम दर्शन के लिए लेकर जा रहे थे। रात करीब 10 बजे विचारपुरा के पास आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने पर महेश कार से नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी सीधे खड़ी बस में जा टकराई। हादसे में कार सवार उर्मिला निवासी डबरा करहल मैनपुरी, अनन्या निवासी राजपुर, छुन्नी और सुरेश चंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.