कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
नोएडा, मई 19 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। बहलोलपुर में एफएनजी फ्लाईओवर के पास सोमवार रात करीब एक बजे चलती हुई एसयूवी कार में आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि गौरव त्यागी अपनी एसयूवी कार से जा रहे थे। इसी दौरान बहलोलपुर में एफएनजी फ्लाईओवर के पास कार से अचानक धुआं निकलने लगा। वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही इंजन के हिस्से में आग भड़क उठी। खतरे को भांपते हुए गौरव ने फौरन कार रोकी और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। यह भी पढ़ें- बिरसानगर में हुरलुंग पुल के पास हाईवा में लगी आग, आंशिक नुकसान घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.