हमीरपुर, फरवरी 13 -- सरीला, संवाददाता। जलालपुर थानाक्षेत्र के बिवांर-सरीला मार्ग पर शुक्रवार दोपहर राजामऊ गांव के पास तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे की चपेट में एक बाइक सवार भी आ गया। दुर्घटना में दोनों ट्रक चालक और बाइक सवार युवक घायल हो गए। हमीरपुर कोतवाली के टिकरौली निवासी 24 वर्षीय विनय खाली ट्रक लेकर मौरंग लोड करने जलालपुर जा रहा था। उधर, सजेती थानाक्षेत्र के धरमंगलपुर निवासी 30 वर्षीय सुरेश मौरंग लोड कर जलालपुर से बिवांर की ओर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक सामने आई तेज रफ्तार कार को बचाने के दौरान दोनों ट्रक आपस में टकरा गए। इसी बीच बंगरा निवासी 18 वर्षीय राहुल की बाइक भी टक्कर की चपेट में आ गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 व थाना प्रभारी रवि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.