आगरा, फरवरी 25 -- कार फाइनेंस घोटाले का आरोपी 23 साल पुलिस से बचता रहा। आगरा की तरफ मुड़कर नहीं देखा। पत्नी से झगड़ा हुआ तो वह गुस्से में दिल्ली छोड़कर आगरा आ गई। यह खबर पुलिस को मिल गई। पुलिस ने उसकी पत्नी पर नजर रखी। उसकी कॉल डिटेल निकाली तो पति का नंबर मिल गया। 10 हजार के इनामी को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। वह कार फाइनेंस घोटाले में शामिल था। फर्जी कागजों के आधार पर बैंक से कारें फाइनेंस कराई गई थीं। आवास विकास कालोनी, सिकंदरा निवासी प्रवीन कुमार के खिलाफ वर्ष 2002 में बैंक ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा लिखाया था। मुकदमे की जानकारी होते ही प्रवीन परिवार सहित फरार हो गया था। पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। आरोपित नहीं मिला तो फरारी में चार्जशीट लगा दी। 23 साल से आरोपित फरार था। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ। कुछ साल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.