कार फाइनेंस के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी,मामला दर्ज
गुड़गांव, अक्टूबर 5 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम। पुरानी लग्जरी कार पर नया लोन पास कराकर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने ऑटो प्राइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक प्रशांत कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार अप्रैल में नोएडा की एक फर्म के कर्मचारियों ने महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन पर लोन के लिए संपर्क किया। सुशील के नाम से दस्तावेज जमा कराकर जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक से दो मई को 18 लाख रुपये मंजूर कराए गए। बाद में जांच में वाहन पर पहले से लोन होने का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.