कार पेड़ में टकराने से तीन लोगों की मौत मामले में चालक पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- हीरागंज। कोतवाली देहात के जहनईपुर राजगढ़ गांव निवासी दयाराम ने महेशगंज पुलिस को तहरीर दी। 15 मई को करीब तीन बजे परिवार के साथ भक्ति धाम मनगढ़ दोस्त की कार से जा रहे थे। महेशगंज के हुलासगढ़ गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें अमन और ऋचा की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीन लोग गंभीर घायल हो गए थे। इलाज के दौरान घायलों में महक की 17 मई को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद कार चालक दीपांशु मौके से गाड़ी छोड़कर भाग निकला था। पीड़ित दयाराम की तहरीर पर पुलिस ने चालक दीपांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.