लोहरदगा, मार्च 23 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा-भंडरा मुख्य पथ पर बरही भोक्ता पुल मोड़ के समीप शनिवार देर रात अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में जेएच 01 सी टी 3202 कार पर सवार केंद्रीय विद्यालय बरही के शिक्षक अभिजीत अरविंद तिग्गा और उनकी 10 वर्षीय पुत्री अभिशिखा कुमारी घायल हो गईं। शिक्षक को सिर और चेहरे पर चोट आई हैं जबकि उनकी बेटी का पैर दो जगह पर टूट गया है। सेन्हा थाना क्षेत्र के रात्रि पुलिस गश्ती दल ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां शिक्षक का चल रहा है और उनकी पुत्री को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दुर्घटना ग्रस्त वाहन को पुलिस कब्जे में लेकर सुरक्षित सेन्हा थाने में रखा गया है। थाना प्रभारी नीरज झा ने कहा कि पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है।लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या तेरह-22 मार्चसरहुल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.