मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- चरथावल-थानाभवन मार्ग पर गुरुवार की सांय पांच बजे बिरालसी और ज्ञानामाजरा के बीच एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे बारात में आए दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवकों की पहचान ननौता (सहारनपुर) निवासी नितिन (25) और जगाधरी (हरियाणा) निवासी बादल (23) के रूप में हुई है, जो शामली के हसनपुर लुहारी में एक बारात में शामिल होने आए थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और युवक भीतर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर चरथावल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नितिन और बादल को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल आशु, शुभम और कपिल का उपचार जारी है। शादी की खुशियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.