उरई, फरवरी 19 -- कोंच। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात सागर चौकी के पास नारायण जी फिलिंग स्टेशन की दीवार में कार ने टक्कर मार दी। हादसा बुधवार देर रात 11 बजे हुआ। हादसे के दौरान पास में बनी अंडे की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा विस्फोट या आग नहीं लगी, वरना घटना गंभीर रूप ले सकती थी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कार को तेजी से आते और दीवार में टकराते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही कोंच पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.