मिर्जापुर, अप्रैल 20 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के अमोई पुरवा बावली के पास सोमवार को अनियंत्रित कार पुलिया में टकरा गई। घटना में सवार 55 वर्षीय जयप्रकाश मिश्रा की मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र समेत छह लोग जख्मी हो गए। कार सवार तुलसीपुर गांव में एक तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के मेहा गांव निवासी अंबिका प्रसाद शुक्ल की लड़की की शादी संतनगर के तुलसीपुर गांव में तय थी। सोमवार को तिलकोत्सव कार्यक्रम था। अंबिका के समधी पड़री थाना क्षेत्र के नदिगहना गांव निवासी 55 वर्षीय जयप्रकाश मिश्रा अपने दोनों पुत्र 32 वर्षीय विनय मिश्रा, 35 वर्षीय शिवम मिश्रा और तीन नाती आठ वर्षीय शिवा, चार वर्षीय गौरी, दो वर्षीय देव समेत लालगंज के गंभीरापुर निवासी पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.