बुलंदशहर, मई 25 -- बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गहना के निकट कार और डाक पार्सल पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार दंपति भी इसकी चपेट में आ गया। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा रविवार दोपहर हुआ। कार और डाक पार्सल की टक्कर में मोनू पुत्र सुभाष, राहुल पुत्र प्रदीप, पवन पुत्र राजवीर, यामीन निवासी दादरी तथा संजय पुत्र रमेश, नीतू पत्नी संजय और योगेश पुत्र रुमाल सिंह निवासी संभल घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद योगेश को छोड़कर अन्य सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में कार, पिकअप और बाइक क...