रुद्रपुर, फरवरी 27 -- किच्छा, संवाददाता। कार पार्क करने को लेकर हुए विवाद के चलते दंबगों ने ऑफिस कर्मचारी के साथ मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अरुन शर्मा पुत्र राम स्वरूप शर्मा निवासी ग्राम रोहिन्या बहेड़ी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह किच्छा में वार्ड 11 में एक ऑफिस में काम करता है। बीते गुरुवार दोपहर ढाई बजे वह अपने ऑफिस मालिक मो. आसिफ की कार पार्क करने आवास विकास गेट के पास गया था। वहां मौजूद फरद से उसकी कार पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई। वह कार को पार्क कर अपने ऑफिस आ गया। आरोप है कि विवाद के कुछ देर बाद फरद ने अपने भाई फैसल, दोस्त सारिन तुर्क, मोन्टी व बिलाल समेत 15-20 अन्य साथियों को अरुन के ऑफिस के बाहर बुला लिया। उन्होंने अरुन को ऑफिस के बाहर बुला कर उसके साथ मारपीट की। जब ऑफ...