शाहजहांपुर, मार्च 8 -- बुधवाना-मदनापुर रोड पर सिकंदरपुर कला गांव की पुलिया के पास रविवार सुबह करीब 11बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सरसों के खेत में पलट गई। हादसे में नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो चचेरे भाई और एक बहन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मदनापुर कस्बा निवासी सौरभ पाल (23) पुत्र प्रेमपाल होली का त्योहार मनाने के लिए नोएडा से अपने घर आए थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने चचेरे भाई आदित्य (24) पुत्र स्वतंत्रपाल , हर्षित (13) पुत्र हरिओम तथा बहन स्वाति (20) पुत्री रामलडैते (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) के साथ किसी काम से बुधवाना आए थे वापस जाते समय इनकी कार मदनापुर-बुधवाना मार्ग पर सिकंदरपुर कला गांव के पास पुलिया के समीप प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.