पटना, जून 2 -- मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर कार पलटने से झारखंड के सर्वेयर राजेश कुमार जायसवाल (53) की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी पूनम देवी (50) और पुत्र शुभम कुमार (18) जख्मी हो गए। घटना सोमवार को हाथीदह थाना क्षेत्र स्थित औंटा गोलंबर के पास की है। राजेश जायसवाल झारखंड सरकार में सर्वेयर के पद का कार्यरत थे। मूलरूप से मधेपुरा के आजाद टोला निवासी राजेश जायसवाल खुद कार चलाते हुए अपने परिवार के साथ रांची जा रहे थे। औंटा-सिमरिया छन लेन ब्रिज पार करने के बाद गोलंबर के पास उनकी गाड़ी के बाएं तरफ के दोनों टायर फट गए। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यह भी पढ़ें- कार पलटने से सर्वेयर की मौत,पत्नी और बेटा जख्मी कार में सवार सर्वेयर राजेश कुमार जायसवाल, उनकी पत्नी पूनम देवी और पुत्र शुभम कुमार जख्मी हो गए। इलाज के दौरान राजेश कुम...