गौरीगंज, जुलाई 7 -- भादर। रामगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का मित्र सुरक्षित बच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सौरमऊ, सुलतानपुर निवासी प्रतीक दुबे पुत्र स्व. कृष्ण कुमार दुबे सोमवार रात करीब सवा 11 बजे अपने ननिहाल नाना रूद्र नारायण मिश्र के घर से अपने मित्र अनुराग पाल के साथ कार से निकला था। रात करीब एक बजे अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुरंग गांव के पास आरा मशीन पर रखी लकड़ी की लाट से कार टकराकर पलट गई। जिसमें दोनों घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने माधोपुर, चिलबिला निवासी प्रतीक दुबे को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनुराग पाल सुरक्षित है। पुलिस ने शव ...