फतेहपुर, मई 3 -- फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र में कार पलटने से घायल किशोर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में पहले ही दो लोगों की मौके पर मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। अबकरपुर बड़वा से बारात से लौट रही एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पोल से टकराते हुए खंती में पलट गई। हादसे में शिवकरन और शिवम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मनीपुर निवासी 15 वर्षीय सानू सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया था। शनिवार रात इलाज के दौरान सानू ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...