बुलंदशहर, मार्च 30 -- कोतवाली क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर चलती कार के ऊपर बैठकर हुड़दंग और स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम गांव बरौली वास्देवपुर के पास स्टेट हाईवे पर कुछ युवक एक गाड़ी में तेज आवाज में गाने बजाते हुए निकले। इस दौरान युवक गाड़ी के ऊपर बैठकर खतरनाक स्टंट करते नजर आए। लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों का कहना है कि वैवाहिक समारोह और पार्टियों में जाने वाले युवक अक्सर इस तरह के कृत्य करते हैं, जिससे सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन रूटों पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की गतिविधियों पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.