कार पर लिखा जदयू नगर महासचिव, विधानसभा का पास; शातिर साइबर ठगों ने 30000 में कंपनी भी खरीद ली
वरीय संवाददाता, सितम्बर 3 -- संतोष कुमार, पटना। साइबर पुलिस ने देश भर के लोगों से करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने डिजिटल अरेस्ट कर पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति के साथ ढाई करोड़ रुपये की ठगी की थी। उनके पास से एक कार, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और मुहर इत्यादि बरामद किए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जो गाड़ी इनके पास से मिली है, उस पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) का बोर्ड लगा हुआ है। उस पर जदयू पटना नगर महासचिव लिखा हुआ है और विधानसभा का पास भी लगा हुआ है। आरोपियों ने साइबर ठगी का पैसा अकाउंट में लेने के लिए 30 हजार रुपये में एक कंपनी भी खरीद ली थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटना के खगौल निवासी गौरव कुमार, कंकड़बाग निवासी आदर्श कुमार और शेखपुरा के रहने वाले अमन राज के रूप में हुई है। बदमाशों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.