कार पर लदे 564 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
गया, जून 3 -- सिंधुगढ़ पुलिस ने बुधवार को एक लक्जरी वाहन से 564 लीटर विदेशी शराब जब्त किया। संबंधित मामले में गया जिले के टनकुपा थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर हुंडई कार को जांच के लिए रुकवाया गया। इस दौरान कार के आगे लाइनर के रूप में चल रहे एक स्प्लेंडर बाइक को भी रोका गया। जांच के दौरान कार से 564 लीटर किंगफिशर कंपनी की शराब बरामद की गई। इस मामले में गया जी जिले के टनकुपा के रहने वाले राम पुकार कुमार, लालकेश्वर यादव और रितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोग पड़ोसी राज्य झारखंड के इलाके से शराब लेकर टनकुप्पा जा रहे थे। आवश्यक पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.