कार पर लदे शराब के साथ दो गिरफ्तार
गया, जुलाई 16 -- बहेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार से शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि झारखंड की ओर से आ रही कार को थाना गेट के पास जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार से 240 लीटर बीयर और 18 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के दरियाचक गांव निवासी रोशन कुमार और पटना जिले के जक्कनपुर, मीठापुर निवासी रोहन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनमें से एक तस्कर पुलिस को भ्रमित करने के लिए फर्जी पुलिस वर्दी पहने हुए था। मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद दोनों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.