इटावा औरैया, अप्रैल 29 -- जसवंतनगर। गांव नगला छंद में घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि गांव नगला छंद निवासी वेदपाल सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि वेदपाल के पुत्र मनीष और आरोपी अभिषेक यादव के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। यह भी पढ़ें- घर के बाहर खड़ी कार पर दबंगों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत इसी को लेकर दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हुई और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई थी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.