बुलंदशहर, अप्रैल 20 -- नगर क्षेत्र में एक कार पर खाली गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलट गया। भीषण हादसे में कार पूरी तरह दब गई, लेकिन किस्मत से कार सवार दोनों युवकों की जान बाल-बाल बच गई। बताया जाता है कि ट्रक का चालक नशे में धुत था।रविवार रात यमुनापुरम कालोनी निवासी दो लोग अपनी कार से जा रहे थे। अचानक एक अनियंत्रित ट्रक उनकी कार के ऊपर पलट गया। ट्रक गैस सिलेंडर से लदा हुआ था। कार के पिछले हिस्से पर ट्रक पलटा जिसके चलते कार में बैठे दोनों युवकों की जान बच गई और उन्हें बाहर निकलने का मौका मिल गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- कार के ऊपर पलटा ट्रक, बाल-बाल बची दो लोगों की जान हादसे के बाद मौके पर लोग एकत्र हो गए और ट्रक चालक को पकड़ लिया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक पूरी तरह से शराब के नशे में धुत था। हादसे ...