नई दिल्ली, मई 3 -- Road Accident 4 died in Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर में एनएच- 27 पर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कार और टेलर ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में कार में सवार सभी चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने की कोशिश की, लेकिन कार की बुरी हालत देखकर लोग सहम गए। कार में सवार लोगों को बचाना मुश्किल साबित हुआ। हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.