नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- यूपी के झांसी में शनिवार को किन्नरों के एक गुट जमकर उपद्रव मचाया। उन्होंने एसएसपी कार्यालय के बाहर नग्न प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की और गंदे बोल भी बोले। यही नहीं किन्नरों ने नबाबाद थाना सड़क जाम कर दी और वहां से गुजर रही कार पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानें। करीब एक घंटे तक किन्नर सड़क पर हंगामा करते रहे। वहीं, इस प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहें हैं। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता हैं। नबाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक उर्फ अशिंका किन्नर और दूसरे गुट के बबली नायक उर्फ गोलू और उसके साथियों से एरिया के लेकर विवाद चल रहा है। बीते बुधवार को दोनों गुट नबाबाद थाने पहुंचे। इस बीच एक गुट के अभिषेक उर्फ अंशिका किन्नर ने तैश में आकर...