कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 बार किस कराने वाले को खूब करनी पड़ी मेहनत, जुर्माना लगा अलग
ग्वालियर, अगस्त 25 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर को गर्लफ्रेंड से कार पर 3400 बार किस कराना ना सिर्फ महंगा पड़ा, बल्कि उसे खूब मेहनत भी करनी पड़ी। पुलिस ने पहले तो चालान काटा और फिर उसे कार को साफ करने का काम भी दिया। कार मालिक आदित्य सिकरवार घंटों तक कार पर बने लिपिस्टिक के हजारों निशान मिटाता रहा। वह कभी कार को पोछता तो कभी अपने सिर का पसीना। ग्वालियर का रहने वाले सिकरवार के इंस्टाग्राम पर 3000 से भी कम फॉलोअर्स थे। इसलिए वह कुछ ऐसा कॉन्टेंट बनाना चाहता था जो वायरल हो जाए और उसकी लोकप्रियता में अचानक इजाफा हो जाए। वायरल होने के लिए उसने जो तरीका चुना वह बेहद ही चौंकाने वाला था। आरोप है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को कार पर जगह-जगह किस करने को कहा। बार-बार लिपिस्टिक लगाओ और जगह-जगह कार पर किस करो। इस तरह उसने करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.