गंगापार, अगस्त 23 -- दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर झांसी में तैनात महिला सिपाही को पति ने कमरे में बंद कर पीटा। महिला सिपाही की शिकायत पर शंकरगढ़ पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपित मांडा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह उपरौध गांव के हैं और विवेचना मांडा पुलिस को सौंपी गई है। शंकरगढ़ के कपारी गांव निवासी हर्षिता सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी शादी 14 मई 2022 को मांडा के ऊंचडीह उपरौध गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह से हुई थी। देवेंद्र भी झांसी जीआरपी में सिपाही है और महिला भी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। आरोप है कि विवाह के बाद से ही दहेज को लेकर उसे परेशान किया जाता रहा। मायकेवालों ने शादी में करीब 32 लाख रुपये के सामान और जेवर दिए थे, फिर भी ससुराल वालों की मांग लगातार जारी रही। हर्षिता क...