कार न मिलने पर नवविवाहिता की हत्या, चावल में जहर देकर मार डाला, पति समेत 4 गिरफ्तार
मेरठ, सितम्बर 27 -- UP News: यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरू बक्सर में ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर नवविाहिता को खाने में जहर देकर मार डाला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत परिवार के पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, क्षेत्र में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित छोटा हसनपुर गांव की रहने वाली 25 वर्षीय काजल की शादी 22 फरवरी को कसेरू बक्सर निवासी अक्षय से हुई थी। अक्षय नगर निगम में प्राइवेट नौकरी करता है। काजल के परिजनों ने बताया कि शादी में उन्होंने बाइक समेत अन्य सामान दहेज के रूप में दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग लगातार कार की मांग कर रहे थे। इस बात को लेकर वह काजल से मारपीट करते थे। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.