कार न देने पर शादी करने से किया इनकार
कौशाम्बी, जून 30 -- सगाई-बरीक्षा के बाद अचानक युवक ने शादी में कार की मांग शुरू कर दी। कन्या पक्ष ने इनकार कर दिया तो युवक ने शादी करने से साफ मना कर दिया। इससे परेशान लड़की के पिता ने कोखराज थाना में युवक व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोखराज के खोरांव गांव के विजय कुमार पुत्र डिठई ने करारी के महमतपुर निवासी आकाश कुमार पुत्र कल्लू के साथ अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था। 28 अप्रैल को बरीक्षा हुआ। छह मई को गोदभराई भी हो गई। शादी में आकाश पहले बुलेट मांग रहा था। विजय कुमार दहेज में बुलेट देने को तैयार हो गया। इसके बाद आकाश व उसकी मां संतरा देवी ने विजय को झांसा दिया कि आकाश की नौकरी लगने वाली। नौकरी के लिए विजय से संतरा देवी ने तीन लाख रुपया कैश ले लिया और कहा कि अब वह शादी में कुछ नहीं मांगेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.